फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर को बदमाशों ने पीटा, हालत गंभीर

Tue, 03 Oct 2017 11:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में इंस्पेक्‍टर पर हमला करता बदमाश
विज्ञापन
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सुलभ आवास निवासी इंस्पेक्‍टर राजवीर पर अज्ञात बदमाशों ने हमला बोलकर गंभीर रूप से घायल  दिया। राजवीर को तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सोमवार सुबह सुलभ आवास के मेन गेट पर किसी बात  को लेकर कुछ अज्ञात बदमाशों से इंस्पेक्टर राजवीर की बहस हो गई।

जिसके बाद बदमाशों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन

घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला

घायल राजवीर
घटना की सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि बदमाश ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर कई वार किए।

हालांकि इंस्पेक्टर ने उस पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तब तक उन्हें काफी चोटें आ चुकी थीं। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले।

मौके पर मौजूद गेट मैन और अन्य लोगों ने उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। इंस्पेक्‍टर राजवीर मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें