फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख लोगों को देंगे रोजगार, आने वाला वित्तीय वर्ष युवाओं के नामः सीएम योगी

Sat, 27 Jan 2018 03:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
up diwas - फोटो : amar ujala
यूपी दिवस के समापन समारोह में राज्यपाल और सीएम ने उत्तर प्रदेश में खेल, संस्कृति, कला, उद्यम, शिक्षा, विज्ञान, शोध व सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया। अवध शिल्प ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि वाले दिनों में 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' के तहत हम 20 लाख लोगों को रोजगार देंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
up diwas - फोटो : amar ujala
सीएम ने कहा कि आने वाला वित्तीय वर्ष हम उत्तर प्रदेश के युवाओं के नाम करते हैं। उन्होंने कहा कि 2018-19 वित्तयी वर्ष में 5 लाख सरकारी नौकरियां हम लेकर आ रहे हैं। योगी ने ये भी कहा कि कई युवा जो नौकरी नहीं करना चाहते उनके लिए स्टार्ट अप, स्टैंड अप समेत अन्य विभिन्न योजनाओं में उनके लिए व्यवस्था कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
up diwas - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। इसके ल‍िए साप्ताहिक ई संदेश शुरू करेंगे, ताक‍ि सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचे।

4 of 7
up diwas - फोटो : amar ujala
वहीं, उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू के बाद अब राज्यपाल रामनाईक ने भी लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए हथियार जमा कराने की बात कही। राज्यपाल ने कहा कि उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और हथियारों की अधिक संख्या पर चिंता जताई है। कानून व्यवस्था में सुधार और हथियारों पर अंकुश लगानने से ही 22-22 फरवरी को होने वाली इंवेस्टर्स समिट में आने वाले उद्यमियों को लगेगा कि यूपी सुधर रहा है। यूपी अब भयग्रस्त और बीमारु प्रदेश नहीं रहा है बल्कि विकास के मार्ग पर चलने का संकल्प ले चुका है।
विज्ञापन

5 of 7
up diwas - फोटो : amar ujala
समापन समारोह में सीएम योगी और गवर्नर राम नाइक ने सूचना विभाग का वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस मौके पर राज्यपाल रामनाईक और सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश की महान विभूतियों पद्म पं. छन्नू लाल मिश्र, पं. बिरजू महाराज और उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

6 of 7
up diwas - फोटो : amar ujala
रियो ओलंपिक की पदक विजेता पीवी सिंधु, साक्षी मलिक, और दीपा करमाकर को एक-एक करोड़ रुपये से सम्मानित किया गया। पीवी सिंधु की अनुपस्थिति में उनकी माता ने पुरस्कार लिया। समारोह में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकार की नीतियों पर हम अक्षरसः कार्य कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए संकल्पित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
up diwas - फोटो : amar ujala
वहीं डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि हम किसानों के उत्थान के लिए हमेशा प्रयासरत हैं। अब हम प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के अंतर्गत पाइपलाइन के माध्यम से एक एक इंच भूमि को पानी पहुंचाएंगे ताकि किसानों की मेहनत बेकार न जाए। फसल उत्पादन और अच्छा हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें