फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती: बाबा साहब के नाम पर होगा UP का जीरो पॉवर्टी कार्यक्रम, सीएम योगी बोले-कोई गरीब वंचित नहीं रहेगा

Tue, 15 Apr 2025 12:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर गरीब-वंचित को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने के लिए सरकार ने जीरो पॉवर्टी कार्यक्रम को अपने हाथ में लिया है। जीरो पॉवर्टी का मतलब कोई गरीब-वंचित न रह पाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती पर आंबेडकर महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में जीरो पॉवर्टी कार्यक्रम अब बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम से जाना जाएगा। यह कार्यक्रम इसी महीने आगे बढ़ाने जा रहे हैं। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि यूपी देश का पहला राज्य है, जो जीरो पॉवर्टी के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कदम बढ़ाएगा। पहले चरण में 14-15 लाख परिवारों को जोड़ेंगे। हर ग्राम पंचायत में 20-25 ऐसे परिवार होंगे, जिन्हें बहुत सारी सुविधाएं नहीं मिली होंगी। डबल इंजन सरकार उन्हें वह सुविधा उपलब्ध कराएगी।

यह भी पढ़ेंः- UP News: 'सुशासन की पहली शर्त है रूल ऑफ लॉ...', सीएम योगी बोले- यह समयबद्ध, सहज और सरल भी हो

भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को जोड़ने की सामर्थ्य रखता है

सीएम ने आगे कहा कि यह योजना इसलिए बाबा साहब के नाम पर जानी जाएगी, क्योंकि देश में शैक्षणिक, सामाजिक व आर्थिक रूप से उन्नत करने का दर्शन उन्होंने ही दिया था। वचितों-दलितों को अधिकार दिलाना ही बाबा साहब के संकल्प को पूरा करना है। भारत का संविधान आज भी प्रत्येक नागरिक को जोड़ने की सामर्थ्य रखता है। पिछले आठ वर्ष में मुसहर, थारू, वनटांगिया, कोल, बुक्सा, चेरो, गोड़ और सहरिया जातियों को पूरी तरह से सभी योजनाओं का लाभ दे दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें