फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी बोले: अब बंद होगा रूमाल रखकर वक्फ संपत्ति पर कब्जा करने का सिलसिला, हम कसेंगे शिकंजा

Tue, 28 Jan 2025 09:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

CM Yogi Adityanath: दिल्ली के चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि वक्फ संपत्ति पर कब्जा करने का सिलसिला तोड़ना होगा। 

 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दिल्ली में मंगोलपुरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चौहान, विकासपुरी से प्रत्याशी डॉ. पंकज कुमार सिंह, तिलकनगर से प्रत्याशी श्वेता सैनी व राजेंद्र नगर से प्रत्याशी उमंग बजाज के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


योगी ने कहा कि आम आदमी पार्टी वक्फ बोर्ड का नया परिवर्तित रूप है। यह वक्फ माफिया को प्रश्रय देने वाले लोग हैं। हम वक्फ माफिया पर शिकंजा कसेंगे। सरकारी जमीन गरीबों के आवास, पट्टा वितरण, विद्यालय, हॉस्पिटल, उद्योग निर्माण के लिए होगी। जहां रूमाल रखो, वहीं वक्फ की संपत्ति हो गई, यह सिलसिला बंद होगा।

उन्होंने कहा कि आप और कांग्रेस को अवैध जमीन माफिया के रूप में ‘भाईजान’ को कब्जा कराने की प्रवृत्ति पर लगने वाले अंकुश से चिंता हो गई है। ‘भाईजान’ के सामने आने वाला संकट इनकी परेशानी है। इन्होंने टैंकर, सड़क, वक्फ, पटरी, भूमाफिया को पनपाकर राजनीतिक उल्लू को सीधा किया है। दिल्ली में यूपी सरकार की सिंचाई विभाग की हजारों एकड़ भूमि है। ओखला का विधायक वहां बांग्लादेशी घुसपैठियों को कब्जा करा रहा था। जब नहीं माने तो पीएसी व बुलडोजर भेजकर अपनी जमीन छुड़वाई। यूपी सरकार दिल्ली में विकास के लिए जमीन देगी, लेकिन बांग्लादेशी घुसपैठियों व वक्फ माफिया के नाम पर कब्जा करने के लिए एक इंच जमीन नहीं देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना में डुबकी लगाएं

योगी ने कहा अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि आप में नैतिक साहस है तो अपने मंत्रियों को लेकर यमुना में डुबकी लगाएं। दिल्ली में 10 वर्ष से चल रही राज्य सरकार अराजकता का पर्याय बनी है। आप ने अपने नेताओं-विधायकों को आधार बनाने की मशीन वितरित की, जिससे इन लोगों ने बांग्लादेशी घुसपैठियों व रोहिंग्याओं के आधार कार्ड बनाने का पाप किया। आप सरकार ने शराब, भूमि घोटाला, भ्रष्टाचार के कीर्तिमान स्थापित किए।

8 फरवरी को विदा हो जाएगी आप

सीएम योगी ने कहा कि लोग दिल्ली से नोएडा व गाजियाबाद की तरफ से बसने आ रहे हैं। इन शहरों का इन्फ्रास्ट्रक्चर जाकर देखिए, क्योंकि 8 फरवरी को आप दिल्ली से विदा हो जाएगी। मेट्रो, पहली रैपिड रेल संचालन, दिल्ली मेरठ-12 लेन एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न-वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे निर्माण आदि में यूपी सरकार ने केंद्र के साथ मिलकर किया, लेकिन दिल्ली सरकार ने योगदान नहीं दिया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें