फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी बोले: राज्य में टैक्स चोरी रोकने के लिए कठोरतम कार्रवाई करें, किसी को न मिले अनुचित छूट; दिए ये आदेश

Fri, 02 May 2025 10:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टैक्स चोरी राष्ट्रीय क्षति है और इसे किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में सीएम योगी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर संग्रह में पारदर्शिता, तकनीकी दक्षता के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि कर प्रणाली में नवाचारों को अपनाएं और ईमानदार करदाताओं को हरसंभव सुविधा और सम्मान दें। मुख्यमंत्री शुक्रवार को राज्य कर विभाग की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि टैक्स चोरी राष्ट्रीय क्षति है और इसे किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने विभागीय स्तर पर टैक्स चोरी रोकने के लिए कठोरतम और सुनियोजित कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में सीएम को बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभाग ने 1,14,637.54 करोड़ का कर संग्रह किया। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1.75 लाख करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

नए वित्तीय वर्ष के पहले महीने अप्रैल में 9,986.15 करोड़ का टैक्स मिला। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ जोन जैसे गौतमबुद्धनगर, अयोध्या, लखनऊ द्वितीय, अलीगढ़, कानपुर प्रथम और झांसी ने अप्रैल में 60 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य अर्जित कर सराहनीय काम किया है। लखनऊ ने 71.66 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया है। वहीं कुछ जोन और काॅरपोरेट सर्किल में अपेक्षित संग्रह न होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी, इटावा, गोरखपुर, कानपुर द्वितीय और आगरा को और मेहनत करने की जरूरत है। इसी तरह मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर और जालौन के कुछ सेक्टरों में भी सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एडिशनल कमिश्नरों से भी संवाद किया और उनके अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की उपलब्धता की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि अधिकारी तकनीक को तेजी से अपनाएं। आईटी टूल्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा एनालिटिक्स का उपयोग कर न केवल संग्रहण क्षमता बढ़ाई जाए, बल्कि करदाताओं को सरल और भरोसेमंद अनुभव भी दें।
विज्ञापन

 

UP Weather: सीएम योगी का अफसरों को निर्देश- आंधी-बारिश से हुए नुकसान पर तत्परता से राहत कार्य करें अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें