फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम योगी

Fri, 14 Dec 2018 05:53 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : डेमो
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश की जनता व सेना से माफी मांगनी चाहिए। राहुल व अन्य कांग्रेस नेताओं ने झूठ बोलकर शरारतपूर्ण षड्यंत्र किया और निहित स्वार्थ के लिए देश की छवि खराब की।

विज्ञापन


योगी ने शुक्रवार को कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि यह डील दो सरकारों के बीच (गवर्ननेंट टू गवर्नमेंट) थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस क्वात्रोची व मिशेल जैसे दलालों को प्रश्रय देकर देश की सुरक्षा व सम्मान से खिलवाड़ करने की आदी हो गई है।

उसी तर्ज पर कांग्रेस शासन में राफेल लड़ाकू विमान के मामले में देश की सुरक्षा व सम्मान से खिलवाड़ किया गया। जब पड़ोसी प्रतिद्वंद्वी देशों के पास चौथी व पांचवीं जनरेशन के लड़ाकू विमान हैं, फिर वर्ष 2007 से 2014 तक राफेल सौदे को लंबित रखने के क्या कारण थे? कहीं ऐसा तो नहीं कि क्वात्रोची व मिशेल जैसे दलालों की दाल नहीं गलने पर रक्षा सौदा लटकाया गया।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल का झूठ बेनकाब हो गया है। कांग्रेस राफेल सौदे को लंबित करके देश की सुरक्षा की अनदेखी करने की दोषी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना किसी मध्यस्थ के देश की जरूरतों को देखते हुए रक्षा सौदे को समयबद्ध तरीके से पूरा किया लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष ने गैर जिम्मेदारी दिखाई। कांग्रेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा के इस मुद्दे पर संसद को बाधित किया, सार्वजनिक स्थलों पर झूठ बोला। सेना को कठघरे में खड़ा किया। 

सूचनाओं का स्रोत बताएं राहुल

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राफेल सौदे में अपनाई गई प्रक्रिया को मान्यता दी है। सभी पक्षों को सुनकर संतुष्ट होने के बाद याचिकाएं खारिज की हैं। देश जानना चाहता है कि राहुल की सूचना का स्रोत क्या था? किसके कहने पर उन्होंने बिना तथ्यों के अनर्गल आरोप लगाकर भारत की सुरक्षा से खिलवाड़ किया। कौन है जो भारत की बढ़ती सुरक्षा क्षमता को नहीं देखना चाहता। 
विज्ञापन

सुरक्षा से जुड़ी पीआईएल सुुनने पर विचार करें न्यायालय

योगी ने कहा कि देश की सुरक्षा व विकास से जुड़ी परियोजनाओं में देरी करने के लिए कई जनहित याचिकाएं दायर की जाती हैं। न्यायालय को विचार करना चाहिए कि इन्हें सुना जाए या नहीं। भाजपा ने हमेशा संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान किया है लेकिन कांग्रेस के राज में उनके साथ कैसा व्यवहार हुआ, कौन नहीं जानता। कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर संविधान का गला घोंटा। राम जन्मभूमि मुद्दे पर न्यायालय में तमाशा किया। न्यायाधीशों को महाभियोग लाने की चेतावनी दी गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें