फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी बोले: सेंगोल पर सपा नेताओं की टिप्पणियां निंदनीय, उनके मन में देश की संस्कृति के प्रति सम्मान नहीं

Fri, 28 Jun 2024 12:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Comments of SP leaders on Sengol: सीएम योगी ने सेंगोल के मसले पर सपा नेताओं पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं को देश के इतिहास और उसकी संस्कृति से कोई मतलब नहीं। 
विज्ञापन
योगी आदित्यानाथ और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंगोल पर समाजवादी पार्टी के नेताओं की टिप्पणी पर सीएम योगी ने करारा प्रहार किया है। अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर सीएम योगी ने लिखा कि यह सपा नेताओं की अज्ञानता को दर्शाता है।  
विज्ञापन


सीएम योगी ने लिखा कि समाजवादी पार्टी के मन में भारतीय इतिहास और संस्कृति के प्रति कोई सम्मान नहीं है। सेंगोल पर उनके शीर्ष नेताओं की टिप्पणियां निंदनीय हैं। यह उनकी अज्ञानता को दर्शाती है। यह विशेष रूप से तमिल संस्कृति के प्रति इंडी गठबंधन की नफरत को भी दर्शाता है। सीएम योगी ने लिखा कि सेंगोल भारत का गौरव है। यह सम्मान की बात है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इसे  संसद में सर्वोच्च सम्मान दिया। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के सांसद आरके चौधरी ने विगत दिनों प्रोटेम स्पीकर को पत्र लिखकर सेंगोल पर टिप्पणी की थी।



क्या कहा था आरके चौधरी ने 
सपा के सांसद आरके चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर संसद भवन में स्थापित सेंगोल को हटाने की मांग की है और इस जगह पर संविधान की प्रति रखने का अनुरोध किया है। आरके चौधरी ने यह भी कहा है कि सेंगोल राजा-महाराजाओं का प्रतीक है, जिसे संसद भवन के उद्घाटन के साथ ही लोक सभा अध्यक्ष के आसन के समीप स्थापित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें