फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी जनता दर्शन: भाई ने बताई बहन की तकलीफ, भावुक हुए सीएम ने लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती

Mon, 31 Aug 2026 07:09 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

CM Yogi Janta Darshan: सीएम ने पीड़िता के परिजनों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। इसके अलावा ‘जनता दर्शन’ में कई अन्य लोग भी इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
जनता दर्शन में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में अयोध्या से आए श्याम सोनकर ने अपनी बहन के गंभीर रूप से बीमार होने की वजह से इलाज कराने की गुहार लगाई। वह उसे इलाज के लिए राजधानी लेकर आया था। सीएम ने उसकी बहन को तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


श्याम ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी बहन बबिता कुछ दिनों से अयोध्या में भर्ती थीं, डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर किया है। उसका परिवार बहुत गरीब है, इसलिए इलाज में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएम ने अपने आवास से तत्काल पीड़िता को एंबुलेंस से डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान भिजवाया, जहां उसका इलाज शुरू हो गया। 

सीएम ने पीड़िता के परिजनों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। इसके अलावा ‘जनता दर्शन’ में कई अन्य लोग भी इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को देकर कहा कि इलाज से जुड़ी एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने आश्वस्त किया कि धन की कमी के कारण किसी का इलाज नहीं रुकेगा।
विज्ञापन


चॉकलेट पाकर खिलखिला उठी मासूम
‘जनता दर्शन’ में एक मासूम अपनी मां के साथ आई थी। सीएम ने उनकी मां की समस्या सुनी, फिर बच्ची से मुखातिब हुए और दुलारा-पुचकारा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने चॉकलेट मंगाई और उसके सामने रैपर खोलना शुरू कर दिया। सीएम के हाथ में चॉकलेट देखकर बच्ची खिलखिला उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें