फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का गांधी परिवार पर हमला: राहुल-प्रियंका यूपी में आने का साहस नहीं कर पा रहे, आजम को कर्मों की सजा

Sat, 23 Mar 2024 07:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

एक निजी टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए तैयार है। सपा और कांग्रेस पहले भी गठबंधन कर चुके हैं लेकिन परिणाम वही रहा। 
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vs Yogi Adityanath - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम योगी ने गांधी परिवार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर भी टिप्पणी की है। एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन पहले भी हो चुका है। इन्हें प्रदेश की जनता ने अच्छे ढंग से सबक सिखा दिया था। यही कारण है कि राहुल और प्रियंका यूपी में आने का साहस नहीं दिखा पा रहे। भाजपा अपने सहयोगियों के साथ यूपी में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने जा रही है। ये पहला चुनाव होगा जिसके परिणाम के बारे में पूरा देश आश्वस्त है। मोदी की गारंटी पर देश का विश्वास है। चार जून को परिणाम आएंगे और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

विज्ञापन


बसपा के कमजोर होने से भाजपा को होगा फायदा
सीएम ने बसपा के बारे में कहा कि उसका अपना वोटबैंक हैं। उसकी नेता मायावती तीन बार प्रदेश की सीएम रह चुकी हैं। बसपा कमजोर पड़ेगी तो उसका लाभ भाजपा को मिलेगा। 2019 में सपा और बसपा मिलकर अपनी ताकत आजमा चुके हैं।

बदायूं की घटना को बताया वीभत्स, कानून करेगा अपना काम
मुख्यमंत्री ने बदायूं की घटना को वीभत्स बताया। सीएम ने प्रदेश में हुए एनकाउंटर पर कहा कि पुलिस नियमानुसार अपना काम करती है। बेटी और व्यापारी को कोई भी परेशान करेगा तो कानून का राज स्थापित करने के लिए जो भी उपाय है, वो किया जाएगा।
विज्ञापन


यूपी की अर्थव्यवस्था में आमूलचूल सुधार
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यूपी एक रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बन चुका है। 2017 से पहले हमें अपने कर्मचारियों को तनख्वाह देने तक का पैसा नहीं होता था। कोई बड़ा बैंक हमें पैसा नहीं देता था।
विज्ञापन


आजम को कर्मों के कारण मिली सजा
पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के मामले में सीएम ने कहा कि उनके कर्मों के कारण उन्हें न्यायालय से सजा मिली है। भारत की न्यायपालिका स्वतंत्र है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें