फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का हमला : पहले सरकारी विमान से सैंडिल मंगवाए जाते थे, अब दवाएं, अखिलेश को बताया वायदे आजम

Mon, 24 Jan 2022 01:28 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ट्वीट कर बसपा सुप्रीमो मायावती पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पहले सरकारी विमान से सैंडिल मंगवाई जाती थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ट्वीट कर बसपा सुप्रीमो मायावती पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पहले सरकारी विमान से सैंडिल मंगवाई जाती थी। वहीं, भाजपा सरकार ने कोरोना काल में सरकारी विमान से प्रदेशवासियों के लिए दवाएं, वैक्सीन मंगाते हुए लोगों के जीवन की रक्षा की। मुख्यमंत्री के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से बसपा सुप्रीमो को गोरखनाथ मंदिर आने का न्योता भी दिया गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि बहनजी! बाबा गोरखनाथ की तपोभूमि गोरखपुर स्थित गोरक्षपीठ सामाजिक न्याय के केंद्र रूप में सबके कल्याण के लिए क्रियाशील है। कभी आइए, शांति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी वार किया। लिखा तमंचावादी पार्टी के वायदे आजम का अगला वादा होगा कि जुगाड़ लगाकर यूपी के हर बच्चे को उच्च शिक्षा के लिए उनके किसी अंकल के साथ ऑस्ट्रेलिया भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें