फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों की मांग पर सीएम योगी ने लगाई मुहर, शासनादेश जारी

Thu, 23 Aug 2018 11:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

योगी सरकार ने लेखपालों के आग्रह पर गृह मंडल के किसी भी जिले में स्थानांतरण संबंधी मांग को मानते हुए शासनादेश जारी कर दिया है। हालांकि, वे गृह मंडल के बाहर से गृह जिले में तबादले की मांग नहीं कर सकेंगे। अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया। 

विज्ञापन


लेखपालों की हड़ताल के बाद जुलाई में मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय के साथ वार्ता में कई बिंदुओं पर सहमति बनी थी। इसके तहत लेखपालों का काडर पूर्व की तरह मंडल स्तरीय रहेगा और पूरे सेवाकाल में एक बार उनके निजी अनुरोध पर गृह जिला छोड़कर गृह मंडल के किसी जनपद में भेजा जा सकेगा।

अपर मुख्य सचिव राजस्व ने आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद को इस संबंध में कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। परिषद रिक्तियों के संतुलन को ध्यान में रखते हुए स्थानान्तरण की कार्यवाही करेगा। इसके साथ लेखपालों की आंदोलन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण मांग पूरी हो गई है।
विज्ञापन


इसका सर्वाधिक लाभ नए लेखपालों को मिलेगा। शासन के एक अधिकारी ने बताया कि अब राजस्व परिषद लेखपाल सेवा नियमावली में लेखपालों के स्थानान्तरण से जुड़ी व्यवस्था में सरकार के इस निर्णय को शामिल करने की कार्यवाही करेगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें