फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि: सीएम योगी ने गांधी जी की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि, 'रघुपति राघव राजाराम...' का किया मनन

Fri, 30 Jan 2026 10:29 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सीएम योगी ने पुण्यतिथि पर गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। 'रघुपति राघव राजा राम...' का मनन किया। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
'रघुपति राघव राजाराम...' का मनन करते सीएम, डिप्टी सीएम, मेयर व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें नमन किया। जीपीओ पार्क में स्थापित गांधी जी की प्रतिमा के पास बैठकर 'रघुपति राघव राजाराम...' भजन का मनन किया।

विज्ञापन


इस दौरान स्कूली बच्चों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। 'रघुपति राघव राजाराम' सहित अन्य भजनों की मधुर धुनों से जीपीओ पार्क गूंज उठा। सीएम योगी ने एकाग्रता के साथ लगभग 15 मिनट तक बैठकर भजनों को सुना। उन्होंने न केवल बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की, बल्कि गांधी प्रतिमा के समक्ष सभी स्कूली बच्चों के साथ फोटो भी खिंचाई।

यह लोग रहे मौजूद

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, जय देवी, विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे। 

सत्य और अहिंसा का संदेश

इससे पहले सीएम ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। लिखा कि 'राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। श्रद्धेय बापू का सत्यनिष्ठ आचरण, अहिंसा की उनकी अडिग साधना और मानवता के प्रति अनन्य करुणा, संपूर्ण विश्व को सदैव आलोकित करती रहेगी। आइए, बापू के आदर्शों को आत्मसात कर समृद्ध, न्यायपूर्ण और विकसित भारत के निर्माण में अपना श्रेष्ठ योगदान दें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें