सजा का ऐलान करने से पहले लालू यादव और जज के बीच हुई बातचीत में इस बात का खुलासा हुआ था। लालू यादव ने कोर्ट में जज से कहा था कि साहब फैसला सुनाने से पहले ठंडे दिमाग से विचार करियेगा। इस पर जज शिवपाल सिंह ने कहा था कि आपके शुभचिंतकों के दूर-दूर से फोन आ रहे हैं।
इसके अलावा भी कई मुद्दों पर लालू यादव और जज शिवपाल सिंह के बीच हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत हुई थी। लालू यादव ने जब परिचितों से न मिलने देने की शिकायत की थी तो जज ने कहा था इसीलिए आपको कोर्ट में बुलाते हैं, लेकिन आप आना नहीं चाहते।