फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड: सीएम योगी के निर्देश पर एसआईटी गठित, कहा- दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Mon, 11 Feb 2019 02:59 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : डेमो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कुशीनगर तथा सहारनपुर की घटनाओं के दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि दोषियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जायगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में इन घटनाओं की समग्र जांच के लिए शासन द्वारा एक विशेष अनुसंधान दल(एस.आई.टी.)गठित किया गया है।एस.आई.टी. को 10 दिन में अपनी आख्या देने के निर्देश दिए गए हैं।

ए .डी. जी. रेलवे श्री संजय सिंघल, मंडलायुक्त गोरखपुर श्री अमित गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र श्री जय नारायन सिंह, मंडलायुक्त सहारनपुर श्री चंद्रप्रकाश त्रिपाठी और पुलिस महानिरीक्षक सहारनपुर श्री शरद सचान एस. आई .टी .के सदस्य हैं।
विज्ञापन


विशेष अनुसंधान दल
प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर और पीड़ित परिवारों से मिलकर घटना के विस्तृत कारणों का पता लगाएगा। यह भी छानबीन करेगा कि घटनाओं के पीछे कोई साजिश तो नहीं तथा इसके पीछे कौन-कौन लोग हैं।पूर्व में हुई ऐसी घटनाओं की समीक्षा करेगा।

आबकारी विभाग, प्रशासन और पुलिस द्वारा की गई कार्यवाई की समीक्षा करेगा और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाई की संस्तुति करेगा। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, विशेष अनुसंधान दल इस सम्बन्ध में भी संस्तुति करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें