उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य का हालचाल लेने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचे। एम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में ऑपरेशन के बाद डिप्टी सीएम स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
वह 28 मई को मस्तिष्क में एक घाव के ऑपरेशन के लिए यहां भर्ती हुए थे। सोमवार सुबह ऑपरेशन के बाद फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव जीतने के बाद केशव मौर्य को चक्कर आया था। तब भी वे इलाज के लिए एम्स गए थे। उनके करीबियों की माने तो बीच में एक दो बार उन्हें चक्कर आने की समस्या हुई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. काले से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉक्टर काले की निगरानी में ही डिप्टी सीएम केशव मौर्य का इलाज चल रहा है। फिलहाल वह एम्स के निजी वार्ड में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।