फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में भर्ती डिप्टी सीएम केशव मौर्य का ऑपरेशन सफल, मिलने पहुंचे सीएम योगी

Mon, 04 Jun 2018 02:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हालचाल लेते सीएम योगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य का हालचाल लेने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचे। एम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में ऑपरेशन के बाद डिप्टी सीएम स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

विज्ञापन


वह 28 मई को मस्तिष्क में एक घाव के ऑपरेशन के लिए यहां भर्ती हुए थे। सोमवार सुबह ऑपरेशन के बाद फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव जीतने के बाद केशव मौर्य को चक्कर आया था। तब भी वे इलाज के लिए एम्स गए थे। उनके करीबियों की माने तो बीच में एक दो बार उन्हें चक्कर आने की समस्या हुई है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. काले से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉक्टर काले की निगरानी में ही डिप्टी सीएम केशव मौर्य का इलाज चल रहा है। फिलहाल वह एम्स के निजी वार्ड में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें