फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीयू में भर्ती पूर्व सीएम एनडी तिवारी से मिलने दिल्ली पहुंचे योगी आदित्यनाथ

Sun, 19 Nov 2017 12:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एनडी तिवारी से मिलने पहुंचे सीएम योगी।
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी से दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में मुलाकात की और उनका हाल लिया। 20 सितंबर को ब्रेन स्ट्रोक के बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


तब से उनका इलाज वहां चल रहा है। शनिवार को फीजियोथैरेपी के दौरान वह बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट ‌किया गया था।

हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद से उनकी सेहत में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। अभी तक उन्हें कई बार आईसीयू में एडमिट करना पड़ा है।

शनिवार को आईसीयू में एडमिट होने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के बावजूद रविवार को उनसे मिलने दिल्ली पहुंचे और उनका हाल लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें