फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष नड्डा से सीएम योगी व पीएम से मिले उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

Sat, 21 Mar 2020 04:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से सीएम योगी ने दिल्ली में मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। वहीं, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने भाजपा अध्यक्ष को सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों के साथ आगामी दो वर्ष की कार्य योजना से संबंधित जानकारी दी।

विज्ञापन


नड्डा और योगी के बीच विधान परिषद चुनाव, 2022 की विधानसभा की चुनाव की तैयारियों पर भी बातचीत हुई। उन्होंने नड्डा को सुशासन के तीन वर्ष की पुस्तक की प्रतियां भी भेंट की। उधर, प्रधानमंत्री मोदी और उप मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा के बीच उत्तर प्रदेश सरकार के कामकाज, सरकार की आगामी योजनाओं और प्रदेश की राजनीति पर चर्चा हुई।

उप मुख्यमंत्री ने उन्हें माध्यमिक शिक्षा विभाग की उपलब्धियों के बारे में बताया। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी प्रधानमंत्री के साथ शिष्टाचार भेंट हुई है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों मुख्यमंत्री योगी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें