फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने सोनभद्र दुर्घटना की जांच के लिए दिए निर्देश, शटरिंग गिरने से मलबे में फंस गए थे मजदूर

Sun, 04 Apr 2021 06:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने सोनभद्र स्थित निजी कंपनी लैंको अनपरा पावर लि. के थर्मल पावर प्लांट में हुई दुर्घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को घटनास्थल पर पहुंचकर समुचित इलाज कराने को कहा है। मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लेते हुए स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन


उन्होंने हादसे में घायल लोगों का समुचित इलाज कराने और गंभीर घायलों के बेहतर से बेहतर उपचार की व्यवस्था करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि मौके पर किसी प्रकार की अव्यवस्था ना होने पाए। उन्होंने अपर मुख्य सचिव ऊर्जा आलोक सिन्हा को दुर्घटना की जांच के लिए निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जांच द्वारा जिम्मेदारी तय करते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रविवार सुबह 1200 मेगावाट की अनपरा सी लैंको परियोजना में 600 मेगावाट की यूनिट नंबर दो के अनुरक्षण कार्य के दौरान ब्वायलर का भाड़ा (शटरिंग) गिर गया। इसमें 13 श्रमिक घायल हो गए। इस घटना से परियोजना में हड़कंप मच गया है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि यूनिट नंबर-दो के ब्वायलर अनुरक्षण के लिए 80 मीटर ऊंचाई पर लगाया गया भाड़ा भरभरा कर गिर गया। इसमें काम कर रहे श्रमिक नीचे गिरकर घायल हो गए। मलबे में फंसे मजदूरों को जब बाहर निकाला गया जिसमें कई की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें