फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने दिए 14.21 लाख लोगों को जल्द पेंशन योजना का लाभ देने के निर्देश

Tue, 23 Oct 2018 09:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
cm yogi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न पेंशन योजनाओं के लिए पात्र पाए गए करीब 14.21 लाख लोगों को जल्द लाभ देने का निर्देश दिया है। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद से पीछे नहीं हटेगी।

विज्ञापन


दरअसल, जिलों के भ्रमण के दौरान सीएम को पता चला था कि निराश्रित महिला, वृद्धावस्था और दिव्यांगजन पेंशन योजनाओं का लाभ तमाम पात्र लोगों को नहीं मिल रहा है। जिलेवार सर्वेक्षण में 396269 निराश्रित महिलाओं को चिह्नित किया गया है।

अब इन महिलाओं को निराश्रित पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। वृद्धावस्था/किसान पेंशन योजना के तहत भी 904609 लोगों को चिह्नित किया गया है। 120661 लाभार्थी दिव्यांगजन पेंशन योजना के लिए पात्र पाए गए हैं। इस तरह सभी योजनाओं के लिए चिह्नित 1421539 नए लाभार्थियों के फॉर्म भरवाकर उनका सत्यापन कराया जाएगा। पात्र पाए जाने पर उन्हें तत्काल योजना का लाभ दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें