फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मेदांता पहुंचे सीएम योगी, महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य का जाना हाल; जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Fri, 03 Jul 2026 07:26 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सीएम योगी ने महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य का हाल जाना। मेदांता अस्पताल जाकर चिकित्सकों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सीएम योगी ने महंत नृत्य गोपाल दास का हाल जाना। - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजधानी स्थित मेदांता अस्पताल जाकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके बेहतर उपचार के संबंध में निर्देश दिए। साथ ही उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की। 

विज्ञापन


सीएम ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि श्री मणिरामदास छावनी के पूज्य महंत एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास महाराज से आज मेदांता हॉस्पिटल में भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना। चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली। प्रभु श्री राम की कृपा से उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो, यही प्रार्थना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें