फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैन पावर आपूर्ति के लिए विकसित किया जाए एप, इसी से होगा प्रदेश का नवनिर्माण: योगी आदित्यनाथ

Sat, 13 Jun 2020 04:27 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो,लखनऊ
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ सीएम योगी ने की बैठक - फोटो : ani
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि औद्योगिक इकाइयों व सेवा प्रदाता संगठनों को मैनपावर आपूर्ति के संबंध में एप विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि मानव संसाधन उद्योग जगत की रीढ़ है। यही रीढ़ अब बड़ी संख्या में श्रमिक के रूप में प्रदेश में उपलब्ध है। 

विज्ञापन


प्रदेश में आए कामगारों व श्रमिकों की मेहनत से अब उत्तर प्रदेश का नवनिर्माण होगा। मुख्यमंत्री शनिवार को अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने औद्योगिक विकास और एमएसएमई विभाग को कामगारों, श्रमिकों को रोजगार देने के संबंध में सभी संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। 

कहा कि मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए एप विकसित किया जाए। उन्होंने कामगारों की सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा की दिशा में भी कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि इन्हें बीमा कवर अवश्य उपलब्ध हो। 
विज्ञापन


केंद्र व राज्य सरकार की विकास योजनाओं को तेजी से संचालित करते हुए श्रमिकों को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएं। मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तथा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग व मुख्य सचिव आरके तिवारी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
 
कोरोना मरीजों के ऑक्सीजन स्तर की जांच की जाए 
सीएम ने निर्देश दिए कि पल्स ऑक्सीमीटर से कोरोना मरीज के ऑक्सीजन स्तर की समय-समय पर जांच की जाए। निर्धारित स्तर से कम ऑक्सीजन मिलने पर रोगी को तुरंत ऑक्सीजन दी जाए। कोविड चिकित्सालयों में हर हाल में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। 

सभी वेंटिलेटरों को क्रियाशील रखा जाए। इनके संचालन के लिए प्रशिक्षित डॉक्टरों तथा पैरामैडिक्स की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कोविड-19 से होने वाली मृत्यु दर को नियंत्रित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।
 

विज्ञापन

अदृश्य शत्रु से युद्ध में बचाव ही एकमात्र उपाय

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के खिलाफ  जंग एक अदृश्य शत्रु के साथ युद्ध के समान है। जब तक इस महामारी के उपचार के लिए कोई कारगर दवा या वैक्सीन विकसित नहीं हो जाती, तब तक बचाव ही इसका एकमात्र उपचार है। 

इसलिए लोगों को कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित रहने के संबंध में जागरूक किया जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन कराया जाए। सुनिश्चित किया जाए कि लोग मास्क का अवश्य उपयोग करें। 

पुलिस बल सघन पेट्रोलिंग करते हुए कहीं भी भीड़ एकत्र न होने दे। लोगों को आरोग्य सेतु एप और आयुष कवच-कोविड एप डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्हें बताया जाए कि प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय की एडवाइजरी के अनुरूप आहार लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें