फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन बोर्डिंग पास लेने में देरी से छूटी फ्लाइट, जमकर हंगामा

Sat, 13 Jun 2020 03:36 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर फ्लाइट छूटने से नाराज मुंबई के यात्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना से संबंधित चिकित्सीय फॉर्म न भर पाने और ऑनलाइन बोर्डिंग पास निकालने में देरी से शुक्रवार को अमौसी एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाले करीब आधा दर्जन यात्रियों की फ्लाइट छूट गई। इस पर यात्रियों ने एयरपोर्ट परिसर में जमकर हंगामा काटा। इसके बावजूद कोई आश्वासन न मिलने पर यात्री लौट गए। 

विज्ञापन


सुफियान और आमिर सहित करीब आधा दर्जन लोग दोपहर को गो एयरलाइंस की फ्लाइट से मुंबई जाने को एयरपोर्ट पहुंचे। ये कोरोना से संबंधित चिकित्सीय फॉर्म भरे बिना और बिना ऑनलाइन बोर्डिंग पास लिए ही टर्मिनल बिल्डिंग के प्रस्थान गेट पर पहुंच गए। 

जब इनकी बारी टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर जाने की आई तो सीआईएसएफ जवानों ने कोरोना संबंधित चिकित्सीय फॉर्म के साथ ऑनलाइन बोर्डिंग पास मांगा, जिसे ये नहीं दिखा सके। इस पर यात्री गोएयर के काउंटर पर गए और वहां फॉर्म भरने के साथ ऑनलाइन बोर्डिंग पास के लिए आवेदन किया। हालांकि, तब तक उनकी फ्लाइट रवाना हो गई। इसकी जानकारी पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि, उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला और न ही किराया वापस किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

27 विमानों ने भरी उड़ान, नौ निरस्त

प्रतीकात्मक तस्वीर
अमौसी एयरपोर्ट से शुक्रवार को 27 फ्लाइटों से करीब 2000 यात्रियों ने सफर किया, जबकि नौ उड़ानें निरस्त रहीं। इनका कैंसिलेशन तय था और इसकी सूचना पहले ही यात्रियों को दे दी गई थी। शुक्रवार को अमौसी से 15 विमानों ने दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई के लिए उड़ान भरी, जबकि 13 विमान यहां उतरे।

एयरपोर्ट के डायरेक्टर एके शर्मा ने बताया कि लखनऊ आने वाली चार और यहां से रवाना होने वाली पांच फ्लाइट कैंसिल रही। पहले से ही इसकी सूचना दे दिए जाने से यात्रियोें को कोई दिक्कत नहीं हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें