मुख्यमंत्री आदित्यनाथ द्वारा आज मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम की कई जनोपयोगी परियोजनओं का लोकार्पण किया गया।
रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में महिलाओं को खास तोहफा दिया। मुख्यमंत्री ने घोषणी की है कि रक्षाबंधन पर महिलाएं परिवहन विभाग की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इस मौके पर प्रदेश के 75 बस स्टेशनों वाई-फाई की सुविधा का भी शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ अन्य विभागों के मंत्री और परिवहन विभाग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार समेत कई अधिकारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग की तारीफ करते हुए कहा कि एक समय था जब ये विभाग बीमार था और निजीकरण की तरफ बढ़ रहा था। लेकिन आज ये विभाग टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ रहा है। विभाग ने बदलाव करके अपने आप को कम्पटीशन में बनाए रखा है और यात्री सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है।
इस दौरान सीएम ने तीन बस स्टेशनों हसनपुर, भैंसाली और मोदी नगर का शिलान्यास और सात बस स्टेशनों बिजनौर, बेवर, महोबा, शाहजहांपुर, करहल, भोगांव, महमूदाबाद, का लोकार्पण किया। दस बस स्टेशनों में पेयजल और एटीएम की स्थापना भी की। मुख्यमंत्री ने ट्रेंड डाइवरों की कमी को महसूस करते हुए कहा कि आज 4 से 5 लाख ड्राइवरों की जरूरत है।