फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान में रणनीति व तकनीक को अपनाएं: सीएम योगी आदित्यनाथ

Fri, 26 Jun 2020 12:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जुलाई के पहले सप्ताह में पूरे प्रदेश में किसी एक दिन 25 करोड़ पौधरोपण के अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चलाया जाए। सीएम ने इसमें नोडल अधिकारियों को नामित करने के निर्देश देते हुए कहा कि पौधरोपण अभियान में रणनीति व तकनीक को अपनाया जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अपने आवास पर 25 करोड़ पौधरोपण अभियान-2020 की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने वन विभाग को कृषि विभाग के साथ समन्वय बनाते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को 5-5 पौधे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों के अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना के लाभार्थियों को भी एक-एक सहजन का पौधा वितरित किया जाए। इन्हें घरों के आस-पास रोपित किया जाए। इससे पोषण की समस्या का भी समाधान होगा।
विज्ञापन


पौधरोपण अभियान में राजकीय विभागों व सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड, युवक मंगल दल, सिविल डिफेंस, नेहरू युवा केंद्र के अलावा, नौजवानों, व्यापारियों, स्वयंसेवी संगठनों और जनप्रतिनिधियों की भागादारी भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गंगा और अन्य नदियों के तटवर्ती क्षेत्रों में किसानों  द्वारा फलदार पौधों का रोपण कराया जाए। बैठक में वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान भी मौजूद थे।
 

विज्ञापन

लखनऊ में रोपे जाएंगे 150 प्रजातियों के पौधे

प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण सुधीर गर्ग ने मुख्यमंत्री बताया कि जैव विविधता के उद्देश्य से लखनऊ में एक दिन में दो से तीन स्थानों पर 150 से अधिक प्रजातियों के पौधे लगाए जांएगे। यह अपने आप में रिकॉर्ड होगा। सहजन के 1.70 करोड़ पौधे अभियान के लिए उपलब्ध हैं। छायादार, फलदार, औषधीय, पर्यावरणीय प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जाएगा। 8.74 लाख पौधरोपण स्थलों का चयन किया जा चुका है। पौधरोपण स्थलों की जियो टैगिंग भी की जा रही है। 30 करोड़ पौधे पौधरोपण के लिए तैयार हैं।

सुरक्षा बलों में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराएं
सीएम ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग को प्रत्येक दशा में लागू किया जाए। पीएसी सहित सभी सुरक्षा बलों की बैरकों में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराया जाए। सघन व नियमित पेट्रोलिंग करते हुए इस पर विशेष ध्यान दिया जाए कि कहीं भीड़ एकत्र न होने पाए।

उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन में पूरी सख्ती बरतते हुए यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कंटेनमेंट जोन में लोगों को आवश्यक सामग्री की उपलब्धता में कोई दिक्कत न हो। मुख्यमंत्री ने खरीफ  फसल के लिए किसानों को कृषि निवेशों की पर्याप्त उपलब्धता कराने के निर्देश दिए। कहा कि इस बात पर विशेष ध्यान रखा जाए कि किसानों को खाद, बीज तथा कृषि रक्षा रसायनों के संबंध में कोई असुविधा न हो। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें