फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी, केशव मौर्य, दिनेश शर्मा और स्वतंत्र देव चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित, देखें- पूरा कार्यक्रम

Wed, 21 Oct 2020 04:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी, केशव प्रसाद, स्वतंत्र देव व दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा की सात सीटों पर हो रहे उप चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री व चुनाव प्रबंधन के प्रभारी  जेपीएस राठौर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह  22 अक्टूबर को अमरोहा की नौगांव सादात, बुलंदशहर और फिरोजाबाद की टूंडला विधानसभा क्षेत्र में सभा संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


24 अक्टूबर को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा बुलंदशहर में जनसभा को संबोधित करेंगे। 27 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  व प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह कानपुर देहात की घाटमपुर,  उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। 

28 अक्टूबर को उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य मल्हनी और देवरिया जनसभा को संबोधित करेंगे। मौर्य 29 अक्टूबर को नौगांव सादात, टूंडला व घाटमपुर में जनसभाओ को संबोधित करेंगे। 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह मल्हनी व देवरिया में पार्टी प्रत्यशियों के समर्थन में होने वाली जनसभाओ को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी उपचुनाव वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों में सांगठनिक योजनाओं से संबंधित बैठकें कर चुनाव अभियान का संचालन कर रहे हैं। पार्टी ने सभी विधानसभाओं में राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व पार्टी के प्रदेश पदधिकारियों की भी सभाएं और बैठकें तय की हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें