फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी: महाकुंभ भगदड़ को लेकर सीएम ने साफ की स्थिति, बताया कितने हुए थे घायल, मौत का दिया आंकड़ा

Thu, 20 Feb 2025 07:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Mahakumbh stampede: यूपी विधानसभा में सीएम योगी ने महाकुंभ भगदड़ पर सरकार का पक्ष रखा। साथ ही उन्होंने इस आयोजन पर गर्व प्रकट किया। 
विज्ञापन
सीएम सदन में। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर विपक्ष की ओर से बार-बार उठाए जा रहे सवालों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में करारा जवाब दिया। सीएम ने कहा कि सनातन के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ को लेकर शुरुआत से ही सपा सवाल उठा रही है, मानो जैसे बहुत बड़ा अपराध हो गया है। सपा की नजर में अगर महाकुंभ का आयोजन अपराध है तो हम ऐसा अपराध बार-बार करने को तैयार हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने महाकुंभ में हुई भगदड़ को लेकर विपक्ष के सवालों का भी जवाब दिया। योगी ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए हमने न्यायिक जांच आयोग का गठन कर दिया है। भगदड़ के गुनहगार चाहे कोई भी हो और कितनी भी बड़ी पहुंच वाला होगा, बख्शा नहीं जाएगा। वह कहीं भी छिपा होगा, बचेगा नहीं।

विधानसभा में सपा के डॉ. आरके वर्मा ने महाकुंभ का मामला उठाते हुए कहा कि सरकार ने धार्मिक आयोजन को इवेंट बनाने का प्रयास किया और वीआईपी कल्चर के चलते कुप्रबंधन से हादसा हुआ। उन्होंने सरकार से पोर्टल पर लापता लोगों के बारे में सूचना दर्ज कराने की सुविधा देने की मांग की। सपा के ही डॉ. संग्राम सिंह यादव और कांग्रेस की अराधना मिश्रा मोना ने भी महाकुंभ की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। इस पर सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय ने महाकुंभ की आलोचना के लिए सपा सदस्यों को आईना दिखाते हुए कहा कि रामायण की प्रति जलाने वाले महाकुंभ की महत्ता क्या जानें।

विज्ञापन

लगाकर आग बहारों की बात करते हैं

सीएम योगी ने कवि वीरेंद्र वत्स के लिखे शेर के जरिए विपक्ष को आईना दिखाते हुए कहा, बड़ा हसीन है उनकी जुबान का जादू, लगाकर के आग बहारों की बात करते हैं, जिन्होंने रात में चुन-चुन के बस्तियों को लूटा, वही नसीबों के मारों की बात करते हैं। सीएम ने कहा कि यह आयोजन न तो किसी पार्टी का है और न ही सरकार का। यह समाज का आयोजन है। सरकार तो सिर्फ सहयोगी है और उत्तरदायित्वों का निर्वहन कर रही है।
विज्ञापन

मृत्युकुंभ बताना सनातन धर्म का अपमान

विधानसभा में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने सपा को घेरते हुए कहा कि इनके सहयोगी दल की एक नेता महाकुंभ को मृत्युकुंभ बताकर सनातन धर्म का अपमान कर रही हैं। कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खरगे, सपा की जया बच्चन, राजद के लालू प्रसाद जैसे इनके साथी लगातार सनातन आस्था पर सीधा प्रहार कर रहे हैं। सीएम ने कहा, महाकुंभ में हर जाति, मत और मजहब के लोग श्रद्धा के साथ पहुंचे हैं। जब क्रिकेटर मोहम्मद शमी तक ने स्नान कर लिया, फिर भी विपक्षी नेता इसका विरोध क्यों कर रहे हैं?

प्रेशर प्वाइंट बनने से हुआ हादसा

सीएम ने कहा कि महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर कुछ स्थानों पर प्रेशर प्वाइंट बनने से भगदड़ की घटना हुई। इसमें कुल 66 लोग घायल हुए थे। 30 लोगों की मौत हो गई। शेष 36 लोगों का इलाज कराया गया और उनमें से एक व्यक्ति आज भी अस्पताल में भर्ती है। सीएम ने बताया कि जिन 30 लोगों की मौत हुई है, उनमें दूसरी जगह पर हुई भगदड़ के भी 7 लोग शामिल हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें