यूपी के सीएम आदित्यनाथ लखनऊ के इंदिरा भवन में आयोजित 100वें डिजीधन मेले में पहुंचे। उनके साथ डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा और कैबिनेट मंत्री मोहसिन रजा भी मौजूद रहे। देखें कार्यक्रम की तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 4
योगी आदित्यनाथ
इस मौके पर सीएम ने कहा, डिजिटल पेमेंट से भ्रष्टाचार हटेगा। हमें भ्रष्टाचार का कोढ़ खत्म करना है। नोटबंदी भ्रष्टाचार रोकने के लिए की गई थी कैशलेस नोटबंदी का अगला चरण है। सीएम ने कहा, राजनीति से लोगों का भरोसा उठता जा रहा था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद लोगों का भरोसा बढ़ा है।
विज्ञापन
3 of 4
आदित्यनाथ
सीएम ने कहा, 2018 में यूपी का हर गांव बिजली से जगमगाएगा। कुछ अलग से व्यवस्था नहीं की गई है बस पुरानी व्यवस्था को सुधारा गया है। जब मैं गांव जाता था तो सुनता था कि ट्रांसफॉर्मर जला हुआ है, पूछो कबसे तो जवाब मिलता था तीन महीने से।
योगी ने कहा, पहले बिजली नहीं आती थी लेकिन बिल आता था लेकिन अब ऐसा हुआ था तो अधिकारी जवाब देने के लिए तैयार रहेें। इस मौके पर उन्होंने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की बात कही और भीम ऐप लॉन्च किया।