फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी के शोध छात्र आशीष के इलाज में सीएम योगी ने 10 लाख की दी मदद

Sat, 19 Sep 2020 10:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईआईटी के शोध छात्र आशीष दीक्षित के ब्लंड कैंसर के इलाज के लिए सोशल मीडिया कैंपेन का संज्ञान लेकर 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता को मंजूरी दी है। उन्होंने यह सहायता नियम शिथिल कर स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने पीजीआई के डॉक्टरों को आशीष के बेहतर इलाज और हरसंभव मदद के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन


आईआईटी रुड़की के मेधावी शोध छात्र आशीष लखीमपुर जिले में वनकर्मी अशोक कुमार दीक्षित के इकलौते बेटे हैं। उनका ब्लंड कैंसर का पीजीआई में इलाज चल रहा है। इलाज में आर्थिक सहायता के लिए आईआईटी छात्रों ने सोशल मीडिया कैंपेन शुरू किया था। मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया के जरिए ही आशीष के ब्लड कैंसर की बीमारी की जानकारी मिली।

योगी ने मानवीय पहल करते हुए परिवार से संपर्क किया। पता चला कि आशीष को स्कालरशिप मिलने और पिता के सरकारी सेवा में होने के चलते सरकारी मदद मिलने में अड़चन थी। मुख्यमंत्री ने नियमों में ढील देकर 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी। उन्होंने पीजीआई को आशीष के बेहतर इलाज और हरसंभव मदद के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें