फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने की घोषणा : अब 30 जून तक होगी गेहूं की खरीद, खरीद के 15 दिन और बढ़ाए

Thu, 16 Jun 2022 12:35 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पिछले 15 सालों में इस साल सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की सबसे कम खरीद हुई है। बुधवार तक 3.28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की ही खरीद हो पाई थी। सरकार ने इस बार गेहूं की खरीद का लक्ष्य 60 लाख मीट्रिक टन रखा था पर छह प्रतिशत लक्ष्य भी पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में सरकारी क्रय केंद्रों पर अब तीस जून तक गेहूं की खरीद होगी। 15 जून तक  खरीद होनी थी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने 15 दिन और खरीद करने के निर्देश दिए हैं। इस बाबत बुधवार को आदेश भी जारी कर दिया गया।

विज्ञापन


पिछले 15 सालों में इस साल सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की सबसे कम खरीद हुई है। बुधवार तक 3.28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की ही खरीद हो पाई थी। सरकार ने इस बार गेहूं की खरीद का लक्ष्य 60 लाख मीट्रिक टन रखा था पर छह प्रतिशत लक्ष्य भी पूरा नहीं हो पाया। पिछले साल सरकार ने लगभग 13 लाख किसानों से 56.41 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा था पर इस बार तो लक्ष्य बेहद दूर रह गया। दरअसल, इसका बड़ा कारण बाजार में गेहूं का भाव इस बार ज्यादा होना रहा।

सरकार 2015 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर खरीद कर रही है जबकि बाजार में भाव इससे ज्यादा मिला। सालों बाद ऐसा हुआ जब मंडियों में गेहूं की खुली बोली लगी। यही कारण रहा कि किसानों ने क्रय केंद्रों का कम ही रुख किया। 887 केंद्र तो ऐसे रहे जिन पर कोई खरीद ही नहीं हो पाई। खरीद के लिए कुल 5683 केंद्र खोले गए हैं। कम तौल होने केचलते ही सरकार की मंशा है और खरीद और बढ़ाई जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें