पुष्प अर्पित करते सीएम योगी व राज्यपाल राम नाईक
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को विधानसभा में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिए दिए एक संदेश में कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री, किसानों की आवाज़ बुलंद करने वाले प्रखर नेता चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन महेश कुमार गुप्ता सहित शासन-प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।