फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कप: 'मैदान कोई भी हो...जीतेगा भारत', CM योगी, अखिलेश और यूपी पुलिस ने अपने-अपने अंदाज में टीम को दी बधाई

Mon, 29 Sep 2025 10:27 AM IST
भूपेन्द्र सिंह डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मैदान में मात देकर 9वीं बार एशिया कप पर अपना कब्जा जमाया। टीम की इस उपलब्धि पर सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा मुखिया अखिलेश यादव और यूपी पुलिस ने अपने-अपने अंदाज में भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सपा अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मैदान में धूल चटाकर एशिया कप अपने नाम किया। भारत की जीत पर देशभर में जश्न का माहौल है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भारतीय टीम को बधाई दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'चाहे कोई भी मैदान हो, भारत हमेशा विजयी रहेगा... भारतीय क्रिकेट टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को हार्दिक बधाई'। अंत में उन्होंने जय हिंद लिखा। 

वहीं सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जीत पर भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'एकता ही जीत की नींव है। भारतीय क्रिकेट टीम के सभी एकजुट खिलाड़ियों, कोचों, सहयोगी स्टाफ और देशवासियों को एशिया कप जीतने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं'।
विज्ञापन


इसके अलावा यूपी पुलिस ने भी पाक को धूल चटाने पर टीम इंडिया की सराहना की। एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि, 'दशहरे की जीत से लेकर दिवाली की चमक तक, आतिशबाजी जल्दी शुरू हो जाती है, टीम इंडिया एशिया कप जीतती है, दिलों और स्कोरबोर्ड को समान रूप से रोशन करती है'।

बताते चलें कि भारत ने रविवार को खेले गए एशिया कप के फाइनल मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया कप अपने नाम किया। यह रोमांचक मैच दुबई में खेला गया। भारत की जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें