फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियन बनने पर सीएम योगी ने आईएएस सुहास एल वाई को दी बधाई

Sun, 25 Feb 2024 08:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा कि फाइनल में आपकी जीत समर्पण और उत्कृष्टता का शानदार उदाहरण है। आप पर सभी को गर्व है।
विज्ञापन
आईएएस सुहास एलवाई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार में खेल विभाग के सचिव आईएएस सुहास एल वाई ने फिर पैरा बैडमिंटन में अपना कमाल दिखाया है। थाईलैंड के पटाया में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही वर्ल्ड चैंपियन होने का गौरव हासिल किया है।

विज्ञापन


उन्होंने एमएस एसएल 4 में वर्ल्ड नंबर 2 सीड फ्रेडी सेतियावान को 21-18,21-18 से हराया। उनकी इस उपलब्धि पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, 'पटाया, थाईलैंड में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2024 में विश्व चैंपियन बनने पर सुहास एल वाई को बधाई। फाइनल में आपकी जीत समर्पण और उत्कृष्टता का एक शानदार उदाहरण है। आपके भविष्य के सभी प्रयासों में अद्वितीय सफलता की कामना करता हूं। हम सभी को गर्व है।'

ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र: पेपर लीक पर बोले- युवाओं के साथ 'पाप' करने वाले न घर के रहेंगे न घाट के
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सड़क हादसे के घायलों को देखने KGMU और लोहिया अस्पताल पहुंचे सीएम योगी, बोले- आप घबराएं नहीं
विज्ञापन


सुहास यतिराज देश की ब्यूरोकेसी में पैरा गेम्स में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले आईएएस अफसर हैं। पहले भी उन्होंने खेल की दुनिया में भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। सुहास एलवाई उत्तर प्रदेश कैडर में वर्ष 2007 बैच के आईएएस अफसर हैं।

मूल रूप से कर्नाटक के शिमोगा जिले के रहने वाले हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने सुहास एलवाई को 3 मार्च 2020 को गौतमबुद्ध नगर का जिलाधिकारी बनाकर भेजा था। सुहास एलवाई महाराजगंज, सोनभद्र, हाथरस, प्रयागराज, जौनपुर और आजमगढ़ के जिलाधिकारी रह चुके हैं। फरवरी 2023 में उनको खेलकूद विभाग का सचिव नियुक्त किया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें