फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav Birthday: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद मायावती ने भी अखिलेश यादव को दी बधाई

Fri, 01 Jul 2022 02:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

विज्ञापन

  इस मौके पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी अखिलेश यादव को बधाई दी है। मायावती ने ट्वीट कर उनके दीर्घायु होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट किया कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके दीर्घायु जीवन की कामना। उनके परिवार के लोगों को भी इस अवसर की बधाई एवं शुभकामनायें।
 

आज एक जुलाई को अखिलेश यादव का जन्मदिन है। इस दिन प्रदेश के सपा कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों पर उनका जन्मदिन मना रहे हैं।

अखिलेश यादव को आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी को हराने वाले भोजपुरी फिल्मों के स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी बधाई देते हुए उन्हें अपना बड़ा भाई बताया है। निरहुआ ने ट्वीट कर कहा कि बड़े भैया अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

 

बता दें कि निरहुआ 2019 के लोकसभा चुनाव में भी अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ से चुनाव लड़े थे पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उपचुनाव में उन्होंने सपा प्रत्याशी को हरा दिया। जीत के बाद उन्होंने कहा था कि यह केंद्र की मोदी सरकार की विकास योजनाओं की जीत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें