फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एकदिवसीय दौर पर जाएंगे अयोध्या, करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा

Sun, 07 Feb 2021 08:20 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कमिश्नर एमपी अग्रवाल व पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव गुप्ता ने वरिष्ठ अफसरों के साथ मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर शनिवार को अयोध्या के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। चल रहे कार्यों को देखा और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (रविवार) एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या आ रहे हैं जहां वह विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके मद्देनजर वरिष्ठ अफसरों की टीम ने श्रीरामकथा पार्क, रामकथा संग्रहालय, श्रीरामजन्मभूमि परिसर, हनुमानगढ़ी आदि प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया।

बेहतर सफाई व्यवस्था, श्रीरामकथा पार्क एवं संग्रहालय के पास चल रहे समतलीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया। संबंधित कार्यों को जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्यमंत्री को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। उसके अनुसार आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था रखी जाए। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए आवश्यक व्यवस्था, मास्क व दो गज की दूरी रखते हुए ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें