फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों को सीएम योगी की चेतावनी, अंजाम भुगतने को रहें तैयार

Mon, 16 Oct 2017 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
योगी - फोटो : self
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था और त्यौहारों को लेकर रविवार को अधिकारियों के पेंच कसे। उन्होंने कहा कि हमें हर हाल में अपराधमुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश चाहिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कानपुर नगर की डीआईजी को शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई और मुहर्रम के दौरान हुई घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।

बागपत, मथुरा, गोंडा, देवरिया, आजमगढ़ में हुई हाल की घटनाओं की पुनरावृत्ति होने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।

मुख्यमंत्री रविवार शाम सात बजे अपने दफ्तर से जिलों के पुलिस कप्तान और जिलाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रहे थे। लगभग सवा तीन घंटे चली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उन्होंने न सिर्फ अधिकारियों से संवाद किया बल्कि शिकायतकर्ताओं से भी फीड बैक लिया।

मुख्यमंत्री ने कानपुर नगर की पुलिस से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में पिछले पायदान पर होने पर सवाल किया। डीआईजी कानपुर नगर सोनिया सिंह ने त्यौहारों का हवाला दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि न तो शिकायतों का निस्तारण ढंग से हो पा रहा और न ही कानून-व्यवस्था ढंग से संभल रही है। यही हाल रहा तो कानपुर नगर के लिए शासन स्तर पर विचार करना पड़ेगा।

बलिया में हुए बवाल और आगजनी की घटनाओं पर भी मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर की। पुलिस द्वारा शिकायतों का निस्तारण समय से न होने पर होने वाली घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि बागपत में अगर पूर्व में पुलिस ने कार्रवाई की होती तो युवती को आत्महत्या न करनी पड़ती।

इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। महिलाओं से संबंधित अपराधों पर विशेष सतर्कता के साथ तत्परता से कार्रवाई के निर्देश दिए।
Trending Videos

त्यौहारों पर अराजकता और अव्यवस्था की छूट नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 अक्तूबर से लेकर 27 अक्तूबर तक दिवाली और छठ पूजा के त्यौहार चलेंगे। ऐसे में किसी तरह की अराजकता और अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

त्यौहारों के दौरान मूर्ति विसर्जन या अन्य जुलूस की नई परंपरा न शुरू हो। दिवाली पर पटाखों की दुकानें बस्ती से बाहर खुले स्थानों पर लगाई जाएं और नियमानुसार लाइसेंस जारी किया जाए।
विज्ञापन

अवैध कब्जे और खनन रोकने में एसटीएफ की लें मदद

मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध कब्जों को हटाने और अवैध खनन को रोकने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की मदद ली जाए और इसकी फोटोग्राफी कराकर अलबम तैयार किया जाए। पशु तस्करी पर पूरी तरह से लगाम लगाई जाए। अगर किसी जिले से पशु तस्करी की शिकायत मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें