फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में 167 परियोजनाओं का सीएम योगी ने किया लोकार्पण : बोले-पहले सैफई और हाथी के पेट में जाता था गरीबों का राशन

Wed, 29 Sep 2021 07:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा और बसपा पर हमलावर होते हुए कहा कि पहले की सरकारों में गरीबों को मिलने वाला राशन सैफई चला जाता था। बहन जी के हाथी का पेट इनता बड़ा था कि सारा राशन वही खा जाता था, लेकिन भाजपा सरकार में ऐसा नहीं है। अब गरीबों का राशन खाने वाला जेल जाएगा
विज्ञापन
सीतापुर में परियोजनाओं का लोकार्पण करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा और बसपा पर हमलावर होते हुए कहा कि पहले की सरकारों में गरीबों को मिलने वाला राशन सैफई चला जाता था। बहन जी के हाथी का पेट इनता बड़ा था कि सारा राशन वही खा जाता था, लेकिन भाजपा सरकार में ऐसा नहीं है। अब गरीबों का राशन खाने वाला जेल जाएगा। मुख्यमंत्री बुधवार को सिधौली विधानसभा क्षेत्र में स्थित गांधी महाविद्यालय परिसर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंनेे 167 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते हुए जिले के विकास के लिए 484.41 करोड़ का तोहफा दिया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सीएम ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। नैमिषारण्य की पावन भूमि को बारंबार प्रणाम करते हुए संबोधन की शुरुआत की। सीएम ने कहा कि 2017 से पहले योजनाओं का लाभ जनता को देने के लिए भेदभाव होता था। प्रदेश की राजधानी से सटा जिला होने के बाद विकास नहीं हो रहा था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले बिजली नहीं मिलती थी। किसी का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा कि, अब जेल में भी बिजली मिल रही है। सीतापुर हो या रामपुर हम सबको बिजली दे रहे हैं, किसी के साथ हमारी सरकार भेदभाव नहीं कर रही है। 2017 से पहले बाढ़ और बीमारी आने पर पूर्ववर्ती सरकार कान में तेल डालकर रजाई ओढ़कर सो जाती थी। सरकार बनने के पहले भाजपा ने सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज माफ करने का वायदा किया था। सरकार बनते ही सबसे पहले हमने किसानों का कर्ज माफ किया। सीएम योगी ने कहा कि 86 लाख किसानों का 26 करोड़ की कर्जमाफी भाजपा सरकार ने की है।

ये सरकार किसानों के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। किसान खेतों में मेहनत, मजदूरी कर खून, पसीने से फसल तैयार करता है। उस किसान के लिए जो भी बन पड़ेगी हम कर रहे हैं और आगे भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मान निधि योजना लागू कर किसानों को और मजबूत करने का सराहनीय कार्य किया है। साल में छह हजार रुपये किसानों के खाते में सीधे जा रहे हैं, इससे किसान खुशहाल है। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सबका साथ, सबका विकास। केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार उसी आधार पर योजनाएं लागू कर इसका लाभ सभी को दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें