फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी का अयोध्या दौरा रद्द, भूमि पूजन की तैयारियों का लेना था जायजा

Sun, 02 Aug 2020 10:21 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आगामी पांच अगस्त को अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर के लिए भूमि पूजन होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचेंगे। अंतिम चरण में चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज मुख्यमंत्री योगी अयोध्या जाने वाले थे, लेकिन अचानक यह कार्यक्रम रद्द हो गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आज दोपहर दो बजे अयोध्या पहुंचने वाले थे, जिसके बाद तीन घंटे तक वे वहीं रुकते। इस दौरान वह रामजन्मभूमि परिसर के नजदीक मानस भवन में सभी आला अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा भी करते।

अयोध्या को सील करने की तैयारी
अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रह हैं। पांच अगस्त के कार्यक्रम को देखते हुए अयोध्या को चारों तरफ से सील करने की तैयारी है। अयोध्या सहित फैजाबाद शहर में प्रवेश के सभी रास्तों पर पूर्व में किए इंतजामों की निगरानी हो रही है। भूमिपूजन के मुख्य कार्यक्रम की पूर्व संध्या से पहले किसी को अयोध्या में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही शहर में एक साथ पांच लोगों के जुटने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन


एक साथ नहीं जुट सकते पांच से अधिक लोग
वहीं कोविड प्रोटोकॉल के तहत अयोध्या में पांच अगस्त को एक साथ एक जगह पांच लोगों से ज्यादा को जुटने नहीं दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि जितने भी वीवीआईपी अतिथि या फिर जितने भी आमंत्रित मेहमान आएंगे उन सबकी सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा को लेकर हम पूरी तरीके से सतर्क हैं। चाहे मेहमान हों, वीवीआईपी हों या फिर आम अयोध्यावासी सभी को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें