फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flood In UP: बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री योगी, हवाई सर्वेक्षण कर जानेंगे हाल

Wed, 31 Aug 2022 12:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करेंगे और पीड़ितों को राहत सामग्री भी वितरित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करेंगे और स्थिति का आकलन करेंगे। मुख्यमंत्री गाजीपुर और चंदौली जिले का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और फिर शाम करीब साढ़े चार बजे वाराणसी पहुंचेंगे।

विज्ञापन


वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी एनडीआरएफ के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे और फिर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण करेंगे। दरअसल, प्रदेश में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए 22 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है।

प्रदेश में गंगा, यमुना, बेतवा और चंबल नदियों का जलस्तर बढ़ जाने से कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों की तरफ पलायन करना पड़ रहा है और अब तक हजारों बीघा फसल जलमग्न हो चुकी है। प्रशासन हाई अलर्ट पर है लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें