फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सीएम योगी ने अपने घर पर फहराया तिरंगा, बोले- हर घर तिरंगा फहराएंगे

Wed, 14 Aug 2024 01:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया और सोशल मीडिया पर लिखा कि हमारी एकता, अखंडता, संप्रभुता और आन-बान-शान का प्रतीक, हमारा तिरंगा, हर घर तिरंगा फहराएंगे। जय हिंद।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को अपने सरकारी आवास, 5 कालिदास मार्ग पर तिरंगा फहराया। इसके बाद सीएम ने सेल्फी ली।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि हमारी एकता, अखंडता, संप्रभुता और आन-बान-शान का प्रतीक, हमारा तिरंगा, हर घर तिरंगा फहराएंगे। जय हिंद।
 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इस वर्ष भी देश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। साथ ही यूपी के आम जनमानस से भी अपील की कि सभी अपने घर पर देश की शान तिरंगा फहराएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें