फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते संक्रमण पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, अधिकारियों को दिया निर्देश- प्रतिदिन किए जाएं एक लाख टेस्ट

Sat, 25 Jul 2020 07:02 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि रैपिड एंटीजन टेस्ट की संख्या को बढ़ाकर एक लाख टेस्ट प्रतिदिन किए जाने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने टेस्टिंग क्षमता विकसित करने के निर्देश दिए। कहा कि हर 10 दिन में 10 लाख टेस्टिंग किट प्राप्त की जाएं। उन्होंने आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट के जरिए सोमवार तक कुल टेस्ट की संख्या को एक लाख टेस्ट प्रतिदिन किए जाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को शनिवार को ही कानपुर नगर और झांसी एवं रविवार को प्रयागराज और मिर्जापुर मंडलों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की मौके पर समीक्षा करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि समीक्षा बैठक मेडिकल कॉलेज या स्वास्थ्य केंद्र में की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव व अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य बैठकों में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, डोर-टू-डोर सर्वे, संक्रमण की दृष्टि से संदिग्ध पाए गए लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट, एंबुलेंस व्यवस्था, कोविड बेड की संख्या, एल-1 अस्पताल में कुछ बेड पर ऑक्सीजन, एल-2 कोविड चिकित्सालय में प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन और कुछ बेड पर वेंटीलेटर, एल-3 कोविड अस्पताल में कोमॉरबिडिटी वाले रोगियों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की उपलब्धता, होम आइसोलेशन एवं पेड आइसोलेशन की व्यवस्था की समीक्षा करें।
 

विज्ञापन

सभी जिलों में कार्ययोजना का क्रियान्वयन करें

सीएम ने निर्देश दिए कि इन समीक्षा बैठकों की रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराई जाए। समीक्षा बैठक में निर्देशित बिंदुओं पर कार्ययोजना भी तैयार की जाए। संबंधित मंडलायुक्त अपने मंडल के प्रत्येक जिले में इस कार्ययोजना को लागू करें। 

उन्होंने निर्देश दिए कि इन मंडलों में तैनात नोडल अधिकारी अपने प्रभार वाले जिले में पांच दिन कैंप करके इन व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराएं।

हर डिप्टी सीएमओ को अलग-अलग जिम्मेदारी दें: सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के उपचार की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए कार्यों का नियोजन किया जाए। प्रत्येक उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जाए। 

इस व्यवस्था की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाए। कार्य करने के साथ-साथ डाटा फिडिंग के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई मरीज चिकित्सालयों के होल्डिंग एरिया में न रहे, उसे तत्काल इलाज उपलब्ध कराया जाए।

बाढ़ प्रभावित को राहत सामग्री का सुचारू वितरण करें: सीएम योगी
सीएम ने बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता और राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में राहत सामग्री का सुचारु वितरण किया जाए। पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं के लिए चारे का प्रबंध किया जाए। 

ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज विभाग इन क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। आवश्यकतानुसार क्लोरीन की गोलियों का वितरण भी किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें