फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य-एल1: मुख्यमंत्री योगी बोले, चंद्रमा के साथ अब सूर्य भी बनेगा 'आत्मनिर्भर भारत' की शक्ति का साक्षी

Sat, 02 Sep 2023 03:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भारत के पहले सोलर मिशन 'आदित्य-एल1' की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसरो सहित पूरी टीम को बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह मिशन भारत की शक्ति व सामर्थ्य का प्रतीक है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसरो की टीम को दी बधाई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत का पहला सोलर मिशन 'आदित्य-एल1' शनिवार को श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया। भारतीय स्पेस मिशन की इस ऐतिहासिक सफलता पर सीएम योगी ने इसरो सहित पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत की शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक करार दिया। साथ ही सीएम योगी ने इस मिशन की पूर्ण सफलता की कामना भी की। 

विज्ञापन


140 करोड़ देशवासियों की आशाओं का नया सूर्य
सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'संपूर्ण मानवता की सेवा के ध्येय के साथ आज 'नए भारत' की सामर्थ्य का प्रतीक पीएसएलवी-सी57/आदित्य-एल1 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं का 'नया सूर्य' बने इस प्रतिष्ठित मिशन की पूर्ण सफलता के लिए अनेक मंगलकामनाएं। चंद्रमा के साथ ही अब सूर्य भी 'आत्मनिर्भर भारत' की शक्ति का साक्षी बनेगा। इसरो सहित पूरी टीम को हार्दिक बधाई।' 

ये भी पढ़ें - अश्लील वीडियो बनाकर 20 लाख मांगे, विवाद में युवक को धकेलने से मौत; शहर में हुए कई अपराध
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एक देश-एक चुनाव: अखिलेश यादव की सलाह, ये प्रयोग सबसे पहले यूपी को लेकर करे भाजपा सरकार


सूर्य को निहारेगा आदित्य
उल्लेखनीय है कि भारत के वैज्ञानिकों ने शनिवार को सूरज के राज पता करने 'आदित्य-एल1' को भेजा है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से देश के पहले सोलर मिशन को लॉन्च किया गया। एक घंटे से ज्यादा की यात्रा के बाद इसे निर्धारित कक्षा में स्थापित किया गया। अगले लगभग चार महीनों में करीब 15 लाख किलोमीटर की यात्रा कर यह एल1 पॉइंट तक पहुंचेगा। सूर्य से कई करोड़ किलोमीटर दूर रहते हुए 'आदित्य' उसे लगातार निहारेगा। सूर्य के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश होगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) को उम्मीद है कि चंद्रयान-3 की तरह आदित्य-एल1 मिशन भी अपने मकसद में पूरी तरह कामयाब होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें