फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: मुख्यमंत्री योगी बोले- पाकिस्तान को दुश्मन न मानने वाले समाजवादी नहीं 'तमंचावादी'

Tue, 25 Jan 2022 12:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे स्वयं को समाजवादी कहते हैं, लेकिन सत्य यही है कि इनके नस-नस में 'तमंचावाद' दौड़ रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ट्वीट कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जिन्हें पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता, जिन्ना दोस्त लगता है। उनकी शिक्षा-दीक्षा और दृष्टि पर क्या ही कहा जाए।
विज्ञापन


वे स्वयं को समाजवादी कहते हैं, लेकिन सत्य यही है कि इनके नस-नस में 'तमंचावाद' दौड़ रहा है।
 

यूपी चुनाव जैसे-जैसे परवान चढ़ रहा है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर बढ़ता जा रहा है। सभी राजनीतिक दल खुद को 10 फरवरी को होने वाले मतदान में आगे बता रहे हैं। भाजपा का दावा है कि पार्टी इस बार फिर से 300 से ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब रहेगी।

मुख्यमंत्री योगी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि एक कहावत है, "करें न धरें, तरकस पहने फिरें..." पूरे विपक्ष का यही हाल है! सत्ता में रहे तो कुछ करा न धरा, अब चुनाव के समय सब 'तरकस' पहने फिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


सपा ने सोमवार शाम को अपने 159 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इनमें 31 मुस्लिम व 18 यादव उम्मीदवार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें