योगी ने लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग की अपील करते हुए कहा कि जब तक दवाई नहीं तब ढिलाई नहीं के मूल मंत्र को अपनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने जिस मजबूती के साथ कोराना से जंग लड़ी है उसका उदाहरण पूरी दुनिया दे रही है। जब दुनिया सोच रही थी कि कोरोना में क्या करना है तब हमारे प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन कर दिया और गरीबों के भारण पोषण और आर्थिक विकास के पैकेज की भी घोषणा कर दी।
विपक्ष पर हमला बोलते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस और राजद ने कभी देश और समाज के बारे में नहीं सोचा। इनके लिए परिवार पार्टी और पार्टी ही देश है। सीएम ने कहा कि आज दो ही लोग पाकिस्तान की तारीफ करते हैं एक राहुल गांधी और दूसरे ओवैसी।
जय श्रीराम की गूंज के बीच सीएम योगी ने कहा कि अब यूपी और बिहार के लोग भी कश्मीर में जमीन खरीद कर अपना मकान बनवा सकते हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने नागरिकता कनून में बदलाव करके दूसरे देशों में शोषण और बेगारी झेल रहे हिन्दू, बौद्ध, जैन और सिख समुदाय के भाइयों के लिए दरवाजे खोले।