फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के भाषण के दौरान शिवपाल बोले: हम तीन साल आपसे संपर्क में रहे, सीएम बोले- अब किसी को कंफ्यूजन न रहे

Wed, 01 Mar 2023 04:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण के दौरान सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने खुलासा किया कि वह तीन साल तक सीएम योगी के संपर्क में रहे जिस पर योगी ने जो जवाब दिए उससे सदन ठहाकों से गूंज उठा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सपा नेता शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा में बजट पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए जहां नेता प्रतिपक्ष व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कटाक्ष किए वहीं उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव पर विनम्र रहे और कहा कि हम आपके संघर्षों का सम्मान करते हैं। आपके साथ अन्याय हुआ है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने सिंचाई योजना का उल्लेख करते हुए अपनी सरकार में किए गए कार्य का वर्णन किया। उन्हें बीच में ही टोकते हुए शिवपाल ने कहा ...अगर हम हटाए न जाते तो योजना पूरी कर देते । हमने करीब-करीब 90 फीसदी काम पूरा कर दिया था। जिस पर योगी बोले, जनता को पता था कि आप नहीं कर पाएंगे इसलिए हमें चुना गया जिस पर शिवपाल बोले ...अगर हटाए न जाते तो पूरा कर देते।

ये भी पढ़ें - यूपी विधानमंडल सत्र: मुख्यमंत्री योगी बोले, हमने ओडीओपी दिया आपने 'वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया' दिया
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - No power cut on Holi : यूपी की जनता को होली पर तोहफा, सात से नौ मार्च तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति होगी
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम तो जानते हैं कि आप विकास करना चाहते थे पर काम नहीं करने दिया गया। अगर हमारी तरफ होते तो अच्छा होता। इस पर शिवपाल ने कहा कि हम तीन साल तक आपसे संपर्क में रहे... योगी बोले, 'हम अब भी संपर्क में हैं...'। योगी ने कहा कि अब किसी को कंफ्यूजन नहीं होना चाहिए...। इस पर सदन ठहाकों से गूंज उठा।

योगी के भाषण के दौरान शिवपाल ने कई बार उन्हें टोंकते हुए खुद के मंत्री रहते हुए कराए गए विकास कार्यों का जिक्र किया। इस पर योगी ने कहा कि आप संघर्षों से बढ़े हैं। हमारे यहां संघर्षों का सम्मान होता है। सदन में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव मौजूद नहीं थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें