फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birth anniversary: मुख्यमंत्री योगी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, बोले- इनके बलिदान से देश का हिस्सा बना कश्मीर

Wed, 06 Jul 2022 09:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर उन्हें याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
माल्यार्पण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उन महान स्वतंत्रता सेनानियों में से थे जिन्होंने भारत को कमजोर करने वाले ब्रिटिश हुकूमत के तमाम षड्यंत्रों को बेनकाब किया। आज अगर कश्मीर भारत का हिस्सा है तो इसके पीछे डॉ. मुखर्जी का संघर्ष और बलिदान है। मुख्यमंत्री ने यह बातें बुधवार को उनकी जयंती पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में कहीं। इस मौके उन्होंने परिसर में स्थापित डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी एक महान शिक्षाविद्, स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी के साथ जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष थे। उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसी कारण आजादी के बाद बनी अंतरिम सरकार में उन्हें उद्योग एवं खाद्य विभाग मंत्रालय का महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया।

 

डॉ. मुखर्जी ने कश्मीर के विषय में नारा दिया था कि आजाद भारत में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनके इस सपने को साकार करने में सफलता मिली। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक नीरज बोरा, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी व अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविन्दर सिंह सिंह समेत कई मौजूद रहे। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें