फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी आदित्यनाथ ने देवीपाटन मंदिर में किया दर्शन-पूजन, गौसेवा कर बच्चों को भी दुलारा

Thu, 10 Oct 2024 10:30 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर में दर्शन-पूजन किया और गौसेवा की। इस दौरान उन्होंने नवरात्र के मद्देनजर मंदिर की व्यवस्थाओं को भी परखा।
विज्ञापन
सीएम योगी ने देवीपाटन मंदिर में की पूजा अर्चना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवीपाटन मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद बृहस्पतिवार की सुबह पूजन अर्चन किया। उन्होंने मां पाटेश्वरी देवी की आरती उतारने के साथ पूजन किया। इसके बाद मंदिर की गौशाला का भ्रमण किया।

विज्ञापन


उन्होंने गायों को चारा खिलाने के साथ ही उनकी व्यवस्था को परखा। इसके पूर्व उन्होंने माता रानी का पूजन कर फूल की माला अर्पित की और नमन करके आर्शीवाद मांगा। मंदिर में नवरात्र को लेकर आवश्यक व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालुओं से बात की। सीएम ने बच्चों को दुलारते हुए चाकलेट दिया। इस दौरान उनके साथ मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें