फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ-गोरखपुर हाईवे 6 लेन बनाएं, देवीपाटन मंडल के विधायकों ने सीएम से की मांग

Thu, 08 Feb 2024 11:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बस्ती व देवीपाटन मंडल के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान सभी ने लखनऊ-गोरखपुर के बीच 6 लेन हाइवे बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विधायक व विधान परिषद सदस्यों से मिले सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवीपाटन मंडल के भाजपा विधायकों ने अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर लखनऊ से अयोध्या होते हुए गोरखपुर तक हाईवे को 6 लेन और अयोध्या से गोंडा होते हुए बहराइच तक फोर लेन सड़क बनवाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखा। मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को देवीपाटन मंडल के भाजपा विधायकों से जमीनी फीडबैक ले रहे थे।

विज्ञापन


अपने आवास पर आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 में श्रावस्ती सीट भाजपा हार गई थी। इस बार उसे भी जीतना है। गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती के विधायकों ने क्षेत्र की समस्याओं व आवश्यकताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने गोंडा से बलरामपुर फोर लेन सड़क बनाने व गोंडा में रिंग रोड बनाने की मांग की।
 

विधायक प्रभात वर्मा ने छपिया मंदिर को अयोध्या से जोड़ने के लिए फोर लेने सड़क की मांग की। विधायक विनय द्विवेदी ने राजकीय डिग्री कॉलेज कूकनगर की समस्याएं रखीं। इटियाथोक से बाबागंज तक सड़क के चौड़ीकरण का भी प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने बस्ती मंडल के विधायकों से भी चर्चा की। इसमें उन्होंने विधायकों से चुनावी तैयारी में जुटने को कहा। कहा कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से अच्छा माहौल बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें