फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi And Akhilesh: अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, मिलाया हाथ...की बात

Thu, 26 May 2022 07:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

एक दिन पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य में तीखी नोकझोंक होने पर दोनों नेताओं को शांत करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अखिलेश यादव से मिले और करीब दो मिनट तक उनसे बातचीत की।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने सीएम योगी से मिलाया हाथ। (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा में बुधवार को शब्दों की मर्यादा को लेकर सपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव को तल्ख अंदाज में नसीहत देने के अगले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदन में अलग अंदाज में नजर आए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी बृहस्पतिवार सुबह 10.55 बजे विधानसभा में पहुंचे। मंडप में पहुंचते ही योगी सीधे नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव से मिलने उनकी सीट पर पहुंचे। योगी ने अखिलेश से हाथ मिलाते बातचीत शुरू की। योगी को अखिलेश संग हंसते खिलखिलाते देख सत्ता पक्ष और विपक्षी दल के विधायक भी उनके आस-पास जा खड़े हुए।

अखिलेश और योगी में करीब दो मिनट तक बातचीत हुई, इसके बाद योगी अपनी पार्टी के विधायकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए अपनी सीट पर बैठ गए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपनी सीट पर बैठे रहे।
विज्ञापन




सुरेश खन्ना की पीठ थपथपाई
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट प्रस्तुत करने के बाद हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट किया। योगी ने भी खन्ना की पीठ थपथपाते हुए बजट पेश करने के लिए उन्हें बधाई दी। खन्ना ने एक घंटे 27 मिनट में 38 पेज का बजट भाषण पढ़ा।

टैबलेट पर डाउनलोड नहीं हुआ बजट
विधानसभा में बजट विधायकों की सीट पर लगे टैबलेट पर डाउनलोड किया गया था। लेकिन कुछ विधायकों के टैबलेट में बजट डाउनलोड नहीं होने के कारण उन्हें बजट भाषण की प्रति उपलब्ध कराई गई। वहीं कुछ विधायकों को ऑनलाइन बजट देखने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि विधानसभा के कर्मचारियों ने उनकी परेशानी को दूर करने में मदद की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें