फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूटधाम मंडल की समीक्षा की, तहसील मुख्यालय पर स्थापित होंगे अग्निशमन केंद्र

Thu, 12 Jan 2023 08:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चित्रकूट धाम मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा की और विकास परियोजनाओं के बारे में जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लिया और उन्हें 10-12 फरवरी को आयोजित उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर अग्निशमन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सांसदों और विधायकों से संवाद के क्रम में योगी ने बृहस्पतिवार को चित्रकूट मंडल के भाजपा सांसद और विधायकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सांसद और विधायक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तर्ज पर जिला स्तर पर निवेश सम्मेलन कर स्थानीय निवेशकों से निवेश कराएं। उन्होंने कहा कि चित्रकूट मंडल में कहीं भी अवैध खनन और उप खनिजों का अवैध परिवहन नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक में चित्रकूट मंडल के चित्रकूट, महोबा, बांदा और हमीरपुर जिले के भाजपा सांसद और विधायकों ने उनके क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही स्थानीय आवश्यकताओं पर बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी तहसील मुख्यालयों पर चरणबद्ध रूप से अग्निशमन केंद्र स्थापित किए जा रहे है। वहां प्रशिक्षित अग्निशमन कर्मी भी तैनात किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट चहुंमुखी विकास की नई कहानी कह रहा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के माध्यम से वहां बेहतरीन रोड कनेक्टिविटी है। एयरपोर्ट का विकास हो रहा है। डिफेंस कारीडोर का एक महत्वपूर्ण नोड चित्रकूट में ही है। हर घर में नल से शुद्ध पेयजल सुलभ हो रहा है। ईज ऑफ  लिविंग के सभी मानकों पर चित्रकूट में कार्य किया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 से 12 फरवरी को प्रस्तावित उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दुनिया भर से निवेश आ रहा है। उन्होंने कहा कि बांदा, महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट जिलों में विकास की अपार संभावनाएं हैं। वहां धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। हर जिला औद्योगिक विकास के अपार अवसरों से भरा है। पर्याप्त लैंडबैंक है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र की ब्रांडिंग करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि जिला स्तरीय निवेशक सम्मेलन की कार्ययोजना तैयार करें। निवेशकों को अपने क्षेत्र की क्षमताओं की जानकारी देकर निवेश के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि विगत साढ़े पांच-छह वर्षों में योजनाबद्ध प्रयासों से प्रदेश में खनन संबंधी कार्यों में पारदर्शिता आई है।

ये भी पढ़ें - सरकारी कर्मचारियों को झटका: जीपीएफ में पांच लाख रुपये सालाना से ज्यादा नहीं जमा कर सकेंगे कर्मचारी

ये भी पढ़ें - जी-20 की मेजबानी को जनता के बीच बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश करेगी भाजपा, घर-घर बनेगी रंगोली


बदलाव लाएगी अर्जुन सहायक परियोजना
सीएम ने कहा कि वर्षों से लंबित अर्जुन सहायक परियोजना के पूरा होने से हमीरपुर, महोबा और बांदा के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। शुद्ध पेयजल भी उपलब्ध हो रहा है। यह परियोजना बुंदेलखंड के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाली है। सीएम ने कहा कि बुंदेलखंड के सभी जिलों में विषमुक्त गौ आधारित प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सांसद और विधायक  किसानों को इससे जोड़ने में मदद  करें।
 

विज्ञापन

पार्टी की अंदरूनी बात बाहर नहीं जाए, आपसी समन्वय रखें सांसद-विधायक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट मंडल के भाजपा सांसदों और विधायकों को आपसी समन्वय और सहयोग की नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी की अंदरूनी बातें बाहर नहीं जानी चाहिए। पार्टी  के अंदर ही हर समस्या का समाधान होना चाहिए।

मुख्यमंत्री आवास पर बृहस्पतिवार को आयोजित सांसद और विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सांसद और विधायक आपसी समन्वय से काम करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाएं। सीएम ने एक-एक विधायक और सांसद से संवाद करते हुए लोकसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र की आवश्यकताओं के लिए विकास कार्य के प्रस्ताव देने और स्थानीय समस्याओं से सरकार को अवगत कराने के निर्देश दिए। बैठक में सांसद आर.के. सिंह पटेल, कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, विधायक प्रकाश द्विवेदी सहित अन्य विधायक मौजूद थे।

हर घर योजना की गति धीमी
महोबा और हमीरपुर के विधायकों ने हर घर नल योजना की धीमी गति की शिकायत की। उन्होंने कहा कि योजना के तहत काम बहुत धीमी गति से हो रहा है। पाइप लाइन बिछाने के लिए जो सड़कें एक साल पहले खोदी गई थी उनका पुनर्निर्माण अब तक नहीं किया है इससे जनता में रोष है। विधायकों ने हमीरपुर में अवैध खनन, ओवर लोडिंग और उप खनिजों के अवैध परिवहन की शिकायत भी की। 

बांदा मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था ठीक नहीं
विधायकों ने बांदा मेडिकल कालेज की अव्यवस्थाओं और स्टॉफ के खराब व्यवहार की शिकायत की। उन्होंने कहा कि मरीजों को लेकर मेडिकल कालेज प्रशासन का रवैया ठीक नहीं है। महोबा के विधायक ब्रज भूषण शरण राजपूत ने जिले में स्पोर्ट्स कालेज और महिला डिग्री कालेज स्थापित करने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें